
सीवान पुलिस के परेड को देखकर नाराज क्यों हो गए मनु महाराज?
सारण डीआइजी मनु महाराज सीवान आए थे। सीवान आने के दौरान वह जिले के कई मुद्दों पर एक्शन मोड में नजर आए। इसमें से एक दिलचस्प मुद्दा सीवान पुलिस की परेड है। दरअसल, सीवान पुलिस लाइन का निरीक्षण करने पहुंचे डीआइजी ने परेड का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने परेड कमांडेंट को कहा कि परेड में बहुत कमी है इसमें और सुधार की जरूरत है।
इसके बाद उन्होंने दंगा नियंत्रण वाहनों का निरीक्षण किया। इसमें एयर गैस खराब होने पर संबंधित अधिकारी को फटकार लगाते हुए जल्द से जल्द ठीक करने का आदेश दिया। कहा कि अगली बार निरीक्षण में अगर सही नहीं पाया गया तो कार्रवाई होगी। इसके बाद शस्त्रगार, लाइन डीएसपी कार्यालय का भी निरीक्षण किया।
डीआइजी ने शुक्रवार की रात गुठनी थाना, मैरवा थाना, जीरादेई थाना, सहित अन्य जगहों पर निरीक्षण किया। मुफस्सिल थाना के औचक निरीक्षण के लिए शनिवार की सुबह 6:30 में जब डीआइजी