अलविदा श्रीदेवी: खत्म हुआ एक दौर, पंचतत्व में विलीन हुईं चांदनी
बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी का अंतिम संस्कार बुधवार को मुंबई के विले पार्ले स्थित सेवा समाज श्मशान भूमि पर किया गया। इसी के साथ एक दौर की समाप्ति हो गई है। दक्षिण भारतीय रस्मों से श्रीदेवी की अंतिम क्रिया पूरी की गई, जिसके लिए खासतौर से तमिलनाडु के पंडित बुलाए गए थे। बोनी कपूर ने शव को मुखाग्नि दी। शनिवार (24 फरवरी) को दुबई में बाथटब में गिर जाने के कारण श्रीदेवी की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनकी डेड बॉडी मुंबई पहुंची थी। यहां बुधवार सुबह उनकी पार्थिव देह अंतिम दर्शन के लिए रखी गई और दोपहर 2 बजे से अंतिम यात्रा निकाली गई।
श्रीदेवी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अनिल अंबानी, अमिताभ बच्चन, प्रसून जोशी, शाहरुख खान, गौरी खान, रानी मुखर्जी, अर्जुन रामपाल, अनुपम खेर, जावेद अख्तर, शबाना आजमी, रणधीर कपूर, राजीव कपू, महेश भूपति, लारा दत्ता, सुनील शेट्टी और सतीश कौशिक सहित